Business Lucknow

बिजली के तार की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत, गांव में हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप

AB
Azaad Desk

Azaad Bharat Times Network

08 Sep, 2026 1 min 154 views
बिजली के तार की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत, गांव में हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप

लातेहार - बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव में रविवार देर रात बिजली के तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौ'त हो गई। घटना के बाद...

लातेहार - बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव में रविवार देर रात बिजली के तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौ'त हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात जंगली हाथियों का एक झुंड गांव में घुस आया था। इसी दौरान झुंड में शामिल एक हाथी बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने झुंड के कुछ अन्य हाथियों के भी घायल होने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम मृत हाथी की मौ'त के कारणों की जांच करने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी का भी जायजा ले रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग हाथियों के झुंड से सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Share this story: